रांची: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हासंदा ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह से उनके रांची स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मंत्री को क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया.
सांसद विजय हांसदा ने कहा कि राजमहल लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं कई क्षेत्र में प्रमुख सड़क निर्माण को लेकर मंत्री के साथ चर्चा किया गया है, जिस पर उन्होंने आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया है. विजय हासंदा ने कहा कि क्षेत्र में चौमुखी विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है.
यह भी पढ़ें: रांची : पूर्व मंत्री की हत्या मामले में दस वर्षों से जेल में बंद नक्सली को नहीं मिली बेल
