पलामू : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने राज्य कर्मियों के मार्च माह के वेतन भुगतान में हो रहे विलंब पर सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के 26 वर्षों में यह पहली बार है जब 10 अप्रैल बीतने के बाद भी लाखों कर्मियों और जनप्रतिनिधियों को वेतन नहीं मिला है.
खजाना खाली या फिजूलखर्ची? उठाए सवाल
अविनाश वर्मा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक ओर खजाना खाली होने के कारण वेतन और वृद्धा पेंशन रुकी है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के लिए करोड़ों के शीश महल का निर्माण और नई गाड़ियों की खरीद जारी है. उन्होंने सरकार को फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने और सिस्टम अपग्रेड के नाम पर कर्मियों को गुमराह न करने की सलाह दी है.
