रांची विश्वविद्यालय को मिलीं नई कुलपति, प्रो. सरोज शर्मा की नियुक्ति

Ranchi : झारखंड के राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष गंगवार ने प्रो. सरोज शर्मा को रांची विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त...

Ranchi : झारखंड के राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष गंगवार ने प्रो. सरोज शर्मा को रांची विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है. यह नियुक्ति झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 की धारा 10(2) के तहत की गई है. प्रो. सरोज शर्मा वर्तमान में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में शिक्षा संकाय की प्रोफेसर और डीन के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में लंबा अनुभव है और प्रशासनिक कार्यों में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है.

यह भी पढ़ें : शीश महल पर खर्च, कर्मचारियों का वेतन अटका- सरकार पर बरसे अविनाश वर्मा

प्रो. सरोज शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में लंबा अनुभव

वे रांची विश्वविद्यालय में पदभार ग्रहण करने की तिथि से अपना कार्यभार संभालेंगी. अधिसूचना के अनुसार, उनका कार्यकाल अधिकतम तीन वर्षों का होगा या कुलाधिपति की इच्छा तक रहेगा. हालांकि, उनकी नियुक्ति उनके वर्तमान संस्थान से विजिलेंस क्लीयरेंस मिलने की शर्त पर निर्भर करेगी.

यह भी पढ़ें : “अफसरशाही बेलगाम, जनप्रतिनिधि बेइज्जत” – बाबूलाल मरांडी का हमला, CM से कड़ी कार्रवाई की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *