कोडरमा की शिक्षा व्यवस्था बचाने की मुहिम को मिला कांग्रेस नेताओं का समर्थन

Koderma: J.J कॉलेज सहित जिले के सभी डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU), हजारीबाग से हटाकर गिरिडीह से संबद्ध किए जाने...

कोडरमा
शिक्षा व्यवस्था बचाने की मुहिम को मिला कांग्रेस नेताओं का समर्थन

Koderma: J.J कॉलेज सहित जिले के सभी डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU), हजारीबाग से हटाकर गिरिडीह से संबद्ध किए जाने के विरोध में शनिवार को J. J कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रांची में कांके विधायक सुरेश बैठा से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा.

विधानसभा में मुद्दा उठाने का आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विश्वविद्यालय परिवर्तन से छात्रों को उच्च शिक्षा, आवागमन और आर्थिक बोझ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. विधायक सुरेश बैठा ने मामले पर चिंता जताते हुए कहा कि वे विधानसभा के मानसून सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे और कॉलेजों की संबद्धता VBU हजारीबाग में बनाए रखने का प्रयास करेंगे.

कांग्रेस प्रवक्ता ने भी दिया समर्थन

प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता मो. शकील अंसारी से भी मुलाकात की. उन्होंने छात्रहित के इस आंदोलन को समर्थन देने और पार्टी स्तर पर मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया.

ALSO READ: गुमला के स्वास्थ्य तंत्र पर उठे सवाल, डॉक्टरों के तबादले के बाद नई पोस्टिंग नहीं

छात्रों के भविष्य की लड़ाई

संघर्ष समिति ने कहा कि यह आंदोलन कोडरमा के छात्रों, अभिभावकों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा है. समिति ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अभियान को समर्थन देने की अपील की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *