रांची : गैंगस्टर विकास तिवारी की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई

Ranchi: भोला पांडेय गिरोह का सरगना कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत की मांग की...

Ranchi: भोला पांडेय गिरोह का सरगना कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत की मांग की है. विकास तिवारी ने जिस मामले में जमानत मांगी है वह रामगढ़ के गिद्दी थाने में दर्ज कांड संख्या 56/2025 है, जहां प्रार्थी के अधिवक्ता ने सुनवाई के दौरान बचाव के तथ्यों को पेश करने के लिए चार सप्ताह का समय देने की मांग की. बता दें कि विकास तिवारी पर 25 मामले दर्ज हुए थे. कई मामले में उसे जमानत मिल चुकी है.

यह भी पढ़ें : “अफसरशाही बेलगाम, जनप्रतिनिधि बेइज्जत” – बाबूलाल मरांडी का हमला, CM से कड़ी कार्रवाई की मांग

25 मामले में से 18 में मिली जमानत, 8 मामले के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल

मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर विकास तिवारी पर 25 मामले दर्ज हुए थे, जिसमें हजारीबाग कोर्ट में सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड से लेकर कई अन्य हत्याएं एवं रंगदारी से मामला जुड़ा है. वही कल 25 मामलों में से 18 मामले में विकास तिवारी को रिहा करने के साथ-साथ जमानत मिल चुकी है. वही अन्य आठ मामले में याचिकाएं कोर्ट में दाखिल है. अधिवक्ता हेमंत कुमार सिकरवार एवं अधिवक्ता अमनदीप प्रार्थी की ओर से पक्ष रख रहे हैं.

यह भी पढ़ें : सिद्धो-कान्हू जयंती पर बरहेट में उमड़ा जनसैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *