Google Pay में आया Pocket Money फीचर, अब बिना अकाउंट के भी कर सकेंगे पेमेंट

Technology News: डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने के लिए Google Pay ने एक नया फीचर Pocket Money (UPI Circle) लॉन्च किया...

Google Pay
एआई इमेज

Technology News: डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने के लिए Google Pay ने एक नया फीचर Pocket Money (UPI Circle) लॉन्च किया है. इस फीचर के जरिए अब आप अपने परिवार, दोस्तों या कर्मचारियों को बिना उनके बैंक अकाउंट के भी UPI पेमेंट करने में मदद कर सकते हैं.

इस फीचर में एक व्यक्ति Primary User होता है और वह अपने सर्कल में अन्य लोगों को जोड़ सकता है, जिन्हें Secondary User कहा जाता है.

क्या है UPI Circle और कैसे करता है काम?

Google के मुताबिक, जो यूजर पहले से Google Pay पर UPI इस्तेमाल कर रहा है, वह Primary User होता है. वह अपने परिवार, दोस्तों या कर्मचारियों को जोड़ सकता है.

Secondary Users, Primary User के बैंक अकाउंट के जरिए पेमेंट कर सकते हैं. इससे उन लोगों के लिए डिजिटल ट्रांजैक्शन आसान हो जाता है, जिनके पास खुद का बैंक अकाउंट नहीं है.

यह फीचर खास तौर पर:

  • बच्चों को पॉकेट मनी देने

  • परिवार के सदस्यों की मदद करने

  • कर्मचारियों के खर्च मैनेज करने के लिए काफी उपयोगी है.

खर्च पर पूरा कंट्रोल: दो तरह के ऑप्शन

Google Pay के UPI Circle में Primary User को पूरा कंट्रोल मिलता है. इसके लिए दो ऑप्शन दिए गए हैं:

1. Full Delegation

  • Secondary User को एक तय सीमा (₹15,000 प्रति माह तक) दी जा सकती है

  • वह इस सीमा के भीतर बिना अनुमति के पेमेंट कर सकता है

2. Partial Delegation

  • हर पेमेंट के लिए Primary User की मंजूरी जरूरी होती है

  • Secondary User को हर बार रिक्वेस्ट भेजनी होती है

कितने लोगों को जोड़ सकते हैं

  • एक Primary User अधिकतम 5 Secondary Users जोड़ सकता है

  • Secondary User का नंबर आपके फोन में सेव होना चाहिए

  • उनके फोन में Google Pay ऐप और UPI ID या UPI Circle QR होना जरूरी है

Google Pay में Pocket Money (UPI Circle) कैसे सेट करें?

  • Google Pay ऐप खोलें और UPI Circle सेक्शन में जाएं

  • Secondary User का नाम या नंबर सर्च करें

  • उनका UPI Circle QR स्कैन करें

  • “Approve every payment” या “Set monthly limit” में से एक विकल्प चुनें

  • जरूरत के अनुसार लिमिट सेट करें

  • अतिरिक्त जानकारी (रिलेशन, ID आदि) भरें

  • अपना बैंक अकाउंट चुनें

  • Invite भेजने के लिए UPI PIN दर्ज करें

यह भी पढ़ें: Oppo ने उतारा दमदार 5G फोन, 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 12GB तक RAM

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *