साहिबगंज : गणमान्य लोगों ने शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सांसद-विधायकों का लगा रहा तांता

Sahibganj: शहीद सिदो-कान्हू की जयंती पर गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्दांजलि अर्पित की. सांसद विजय हांसदा, झामुमो के...

Sahibganj: शहीद सिदो-कान्हू की जयंती पर गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्दांजलि अर्पित की. सांसद विजय हांसदा, झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, बोरिया विधायक धनंजय सोरेन और उपायुक्त हेमंत सती और एसपी अमित कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर सांसद विजय हांसदा ने कहा कि आदिवासी समाज, सभ्यता और अस्मिता के अस्तित्व की लड़ाई को लेकर सिदो-कान्हू, चांद भैरव के योगदानों को हमेशा याद रखा जाएगा. वीर सिदो-कान्हू और चांद-भैरव के नेतृत्व में 400 गांवों के लगभग 50 हजार लोगों ने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ बिगुल फूंका था. उनके कुर्बानियों को नमन कर हम आज 11 अप्रैल को हूल दिवस मनाते है.

यह भी पढ़ें : झारखंड को हेल्थ में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य, मातृ मृत्यु दर शून्य के करीब लाने का संकल्प

शहीदों ने अंग्रजों के अत्याचार से मुक्ति दिलाई : पंकज मिश्रा

वहीं झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा कि सिदो-कान्हू जैसे शहीदों ने आदिवासी और गैर आदिवासियों को अंग्रेज़ों और महाजनों के अत्याचार से आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी. सिदो-कान्हू की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से लोग तो आते ही हैं, साथ ही नेपाल से भी संताल समाज के लोग उन्हें नमन करने भोगनाडीह पहुंचते हैं. 11 अप्रैल को उनकी जयंती के उत्सव में लोग शामिल होते हैं और उनके अमूल्य योगदान को याद करते हैं. सिदो-कान्हू सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक हैं. जिसने हजारों पीढ़ियों से संताल समाज को एक अलग पहचान दी है.

यह भी पढ़ें : बैल को लेकर विवाद बना जानलेवा, लोहे की रॉड से हमले में युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

मौके पर गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि संजीव समू हेंब्रम, पूर्व जिला अध्यक्ष नजरूल इस्लाम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड सचिव मुजिबुल रहमान, महेश साह, जिला परिषद सदस्य जेठा मुर्मू, बल्लू सोरेन, मो अली, लखीराम हसदा, सुनीराम हांसदा, बेला किस्कू समेत कई लोग मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *