Koderma: गयाजी-कोडरमा रेलखंड पर शनिवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई. जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा गोपालकेड़ा गांव के समीप हुआ. घायल पति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. मृतका की पहचान डुमरीचडी पंचायत निवासी सरजू रविदास की पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, सरजू रविदास आसनसोल नगर निगम में कार्यरत हैं. शनिवार की सुबह सरजू रविदास अपनी पत्नी सुमित्रा देवी के साथ अपने घर से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. स्टेशन से कुछ पहले गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय वे तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए. हादसे में सुमित्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरजू रविदास गंभीर रूप से घायल हो गए.
