Ranchi: झारखंड में एक बार फिर बड़े घोटाले की आशंका ने सियासी माहौल गरमा दिया है. बहुचर्चित चारा घोटाले की तरह अब झारखंड पुलिस विभाग के ट्रेजरी यानी सरकारी खजाने से अवैध पैसे निकालने का मामला सामने आया है. इस मामले की चर्चा अब पूरे देश में होने लगी है.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
बताया जा रहा है कि यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी ऊर्जा विभाग, पेयजल विभाग और पर्यटन विभाग समेत कई जिलों के ट्रेजरी से सैकड़ों करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आ चुकी है. लगातार ऐसे मामलों के सामने आने से सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Also Read: महिला से मोबाइल छिनतई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
मिलीभगत की आशंका गहराई
आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि बिना अंदरूनी संरक्षण के इतने बड़े स्तर पर सरकारी खजाने से पैसे निकालना संभव नहीं है. यानी कहीं न कहीं सिस्टम के अंदर ही बड़ी लापरवाही या मिलीभगत हो सकती है.

जांच की उठी मांग
इसी मामले को लेकर बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पूरे मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच कराने की मांग की है. मांग करने वालों का कहना है कि निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकेगी.
