Saraikela: आज बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 की शुरूआत हो गयी. सांसद जोबा मांझी ने इसका विधिवत उद्घाटन किया. सांसद ने स्थानीय पूजा-पाठ, रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ महोत्सव की शुरूआत की. इस मौके पर उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत, जिला परिषद अध्यक्ष, महापौर नगर निगम, नगर पंचायत अध्यक्ष सरायकेला, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. बता दें कि यह महोत्सव 13 अप्रैल तक चलेगा.
यह भी पढ़ें : हर्षद मेहता केस और मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर बनाया निशाना, बैंक मैनेजर तक से बात करने पर लगा दी थी पाबंदी
