8 अप्रैल से गायब छात्र का नहीं मिला सुराग, प्रशासन से खोजबीन की गुहार

Chatra: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय छात्र के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है....

Chatra: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय छात्र के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है. ट्यूशन पढ़कर लौट रहे इंद्रजीत कुमार के अचानक गायब हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से अनहोनी की आशंका गहराती जा रही है.

ट्यूशन से लौटते समय हुआ लापता

जानकारी के अनुसार, हंटरगंज थाना क्षेत्र के खजूरिया गांव निवासी इंद्रजीत कुमार बीते 8 अप्रैल को जजलों बाजार ट्यूशन पढ़ने गया था. ट्यूशन के बाद वह घर नहीं लौटा. साथ पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने बताया कि इंद्रजीत ने दूसरे रास्ते से घर जाने की बात कही थी, जिसके बाद वह उनसे अलग हो गया और फिर लापता हो गया.

परिजनों ने थाने में दी सूचना

परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो इंद्रजीत के पिता संजय ने हंटरगंज थाना में आवेदन देकर प्रशासन से बेटे की तलाश की गुहार लगाई है.

Also Read: फ्लैट में पांच दिनों तक महिला के शव के साथ रहे परिजन, दुर्गंध फैलने पर हुआ खुलासा

पुलिस ने शुरू की जांच

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई है. हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटे हैं और हर संभावित पहलू पर जांच की जा रही है. पुलिस ने जल्द ही छात्र को सुरक्षित बरामद करने का भरोसा दिलाया है.

परिवार में मातम, गांव में चिंता

वहीं बेटे के लापता होने से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है. परिजनों ने बताया कि इंद्रजीत 8 अप्रैल को ट्यूशन पढ़ने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा. हम लोग लगातार उसकी खोजबीन कर रहे हैं. रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी तलाश की, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है. हमें किसी अनहोनी की चिंता सता रही है. प्रशासन से गुहार है कि हमारे बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढा जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *