NEWS DESK: अमेरिका–ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कीमती धातुओं के बाजार में हलचल तेज हो गई है. इसी कड़ी में भारत में प्लैटिनम की कीमतों में भी हल्की तेजी दर्ज की गई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्लैटिनम का भाव ₹6,166 प्रति ग्राम और ₹61,660 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. यानी इसमें करीब ₹18 प्रति ग्राम और ₹180 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है.
IBJA के आंकड़ों में अलग ट्रेंड
वहीं Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक प्लैटिनम की कीमत ₹65,770 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता और मांग में बदलाव के चलते कीमतों में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.
देशभर में एक समान रेट
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, लखनऊ समेत देश के लगभग सभी बड़े शहरों में प्लैटिनम का रेट एक समान बना हुआ है, जहां 1 ग्राम की कीमत ₹6,166 और 10 ग्राम की कीमत ₹61,660 है.
आभूषणों में सीमित इस्तेमाल
हालांकि, आभूषणों में प्लैटिनम का इस्तेमाल अभी भी सीमित है. इसकी ऊंची कीमत और अपेक्षाकृत भारी वजन के कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट और कफलिंक जैसे गहनों में इसका उपयोग कम होता है. फिर भी फैशन रिंग्स में इसकी मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है, जबकि सोना और चांदी अब भी ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं.
निवेश से पहले समझें बाजार
निवेशकों के लिए यह समय काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि कीमती धातुओं के दाम लगातार बदल रहे हैं. ऐसे में अगर आप प्लैटिनम में निवेश या आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा बाजार स्थिति को समझना और ताजा रेट चेक करना बेहद जरूरी है. आने वाले दिनों में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.
