किंगमेकर नहीं, किंग बनेगी कांग्रेस: इरफ़ान अंसारी

  Ranchi: पश्चिम बंगाल की सियासी बिसात पर 2026 की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत हमलों से आगे बढ़कर नए गठबंधनों और दावों...

 

Ranchi: पश्चिम बंगाल की सियासी बिसात पर 2026 की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत हमलों से आगे बढ़कर नए गठबंधनों और दावों की ओर मुड़ गई है.मुर्शिदाबाद के धुलियान में राहुल गांधी के साथ चुनावी मंच साझा करने जा रहे स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि बंगाल में सत्ता की चाबी अब कांग्रेस के पास है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बंगाल में असली मुकाबला ममता बनर्जी और कांग्रेस के बीच है. भाजपा चुनावी रेस में कहीं नहीं टिकती. उन्होंने एसआआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से 90 लाख युवाओं के नाम काटे जाने पर गहरी चिंता जताई और इसे लोकतांत्रिक साजिश करार दिया.अंसारी का मानना है कि बंगाल के चुनावी नतीजे ही भाजपा के राष्ट्रीय मनोबल को तोड़ेंगे, क्योंकि जनता अब भगवा दल को नकार चुकी है.

ALSO READ: संविधान के शिल्पी को नमन: भाजपा प्रदेश कार्यालय में गूंजा बाबा साहेब का जयघोष, समता और न्याय के संकल्प के साथ मनाई गई जयंती

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *