Ranchi: भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के नेताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें : कुख्यात PLFI नक्सली सुलेमान सांडी पूर्ति की जमानत याचिका HC से खारिज
बाबा साहेब ने लिखा करोड़ों के उत्थान का मार्गः आदित्य साहू
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि बाबा साहेब का योगदान सिर्फ संविधान निर्माण तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक ऐसी लोकतांत्रिक व्यवस्था दी जहां हर नागरिक समान है. उन्होंने कहा मोदी सरकार आज बाबा साहेब के उन्हीं सिद्धांतों को धरातल पर उतार रही है. करोड़ों लोगों का उत्थान और देश की प्रगति उनके ही दिखाए मार्ग का परिणाम है, जो सदैव प्रासंगिक रहेगा.

वंचितों की असली ताकत हैं आंबेडकर : बाबूलाल मरांडी
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बाबा साहेब को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त बनाया. मरांडी ने आह्वान किया कि हमें एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए जहां समानता, न्याय और बंधुत्व की भावना सर्वोपरि हो.
यह भी पढ़ें : झारखंड में अग्निपरीक्षा: 5 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, 17 अप्रैल से लू का तांडव शुरू!
डोरंडा चौक पर भी उमड़ा जनसैलाब
प्रदेश कार्यालय के अलावा, राजधानी के डोरंडा स्थित आंबेडकर चौक पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया. यहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, और हटिया विधायक नवीन जयसवाल सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

