बुंडू में आज मुण्डारी खुंटकट्टी और स्वशासन पर महासम्मेलन, तमाड़ विधायक विकास मुंडा होंगे शामिल

बुंडू (रांची): झारखंड मुण्डा समाज के तत्वावधान में मुण्डारी खुंटकट्टी, स्वशासन व्यवस्था (CNT Act) और पेशा नियमावली पर एक दिवसीय कार्यशाला का...

बुंडू (रांची): झारखंड मुण्डा समाज के तत्वावधान में मुण्डारी खुंटकट्टी, स्वशासन व्यवस्था (CNT Act) और पेशा नियमावली पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 22 फरवरी 2026 को ताऊ, बुंडू (राहे–सोनाहातु रोड) स्थित स्कूल मैदान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभापति सह तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा विशेष रूप से शामिल होंगे, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

आयोजकों के अनुसार इस महासम्मेलन का उद्देश्य मुण्डा समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करना, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व शैक्षणिक चेतना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे सामाजिक ध्वजारोहण, महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और सिंगबोगा-गोवारी दुरंग प्रार्थना से होगी। इसके बाद मुण्डारी खुंटकट्टी (CNT Act) और पेशा नियमावली पर विस्तृत परिचर्चा की जाएगी। आयोजन समिति ने समाज के ग्राम प्रधान, मानकी-मुण्डा, पाहान, जनप्रतिनिधि, महिलाओं और युवाओं से पारंपरिक वेशभूषा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *