Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में मॉब लिंचिंग: बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

पलामू: जिले से एक बार फिर मॉब लिंचिंग जैसी खौफनाक वारदात सामने आई है. जिला के पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव...

पलामू: जिले से एक बार फिर मॉब लिंचिंग जैसी खौफनाक वारदात सामने आई है. जिला के पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव में बैटरी चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि तेलियाही गांव में एक घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था. इसी दौरान गांव वालों की नजर एक युवक पर पड़ी. चोरी के शक में ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आक्रोशित भीड़ ने युवक को रस्सी से बांध दिया और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की.
घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया.उस समय युवक की हालत बेहद नाजुक थी। पुलिस उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के ही मुरमा गांव निवासी मनोज राम के पुत्र पवन राम के रूप में हुई है.युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया है. गांव में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल है.

जांच में जुटी पुलिस:

पलामू पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. मारपीट में शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो और स्थानीय इनपुट का सहारा लिया जा रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *