पलामू में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत

PALAMU: पलामू जिला के बेनी कला पंचायत के तरीपर सबानो सड़क पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक तेज...

PALAMU: पलामू जिला के बेनी कला पंचायत के तरीपर सबानो सड़क पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खेल रहे एक छोटे बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

जानिए पूरा मामला 

मृतक की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सबानो टोला तरीपर गांव निवासी रंजीत पासवान के 2 वर्ष 3 माह के बेटे रामल्ला कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया. इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया.

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति का जायजा लिया और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

स्थानीय लोगों की प्रशासन से मांग 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *