चाकुलिया : आनंदलोक परिवार की पहल पर आंदोलक अस्पताल फिर शुरू, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

Chakulia: आनंदलोक परिवार की पहल से चाकुलिया स्थित आंदोलक अस्पताल पुनः शुरू हो गया है. बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने...

Chakulia: आनंदलोक परिवार की पहल से चाकुलिया स्थित आंदोलक अस्पताल पुनः शुरू हो गया है. बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया. उद्घाटन के दौरान विधायक मोहंती ने कहा कि अस्पताल के फिर से शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और मरीजों को इलाज के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. विधायक ने आनंदलोक परिवार के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि समाज हित में इस तरह की पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें : BREAKING : 43 महीनों से फरार दाहू यादव की अग्रिम जमानत याचिका HC से खारिज

मौके पर गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर झामुमो नेत्री सह नगर पंचायत अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, पार्षद मौसुमी मल्लिक, नगर सचिव सुजीत दास, मलय मोहंती, बुवाई दास, टुलू साव, गणेश दत्त, मिथुन कर, अजीत गोप, भरत दास सहित संस्था के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : गिरिडीह का लाल बना देश का गौरव : उज्जवल पांडे ने NDA में AIR 104 हासिल कर रचा इतिहास

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *