Saraikela: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को जिले के 8 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं.
उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा
इसको लेकर मंगलवार, 15 अप्रैल को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत की उपस्थिति में ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, उड़नदस्ता दल और केंद्र पर्यवेक्षक शामिल रहे.
गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा की गोपनीयता भंग नहीं होनी चाहिए. निर्धारित दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
Also Read: BREAKING : 43 महीनों से फरार दाहू यादव की अग्रिम जमानत याचिका HC से खारिज
केंद्रों पर सख्त व्यवस्था
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर Do’s & Don’ts का स्पष्ट रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए. केंद्रों पर पारदर्शी और स्पष्ट बैनर लगाए जाएं ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो. केंद्राधीक्षकों को समय पर प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट की सुरक्षा, जैमर, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. उड़नदस्ता दल लगातार निगरानी करेंगे.
