Click Here
Click Here
Click Here

पलामू नगर निकाय चुनाव 2026: 246 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ब्रीफ

पलामू: नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर पलामू के पांचों नगर निकायों में सोमवार को मतदान होना है. इसे लेकर सभी तैयारियां...

पलामू: नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर पलामू के पांचों नगर निकायों में सोमवार को मतदान होना है. इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रविवार को जिले के 246 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया.

गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज में बनाए गए डिस्पैच सेंटर में पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं. सुबह से शुरू हुए डिस्पैच कार्यों की स्वयं जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीरा एस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी, वहीं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन की नजर बनी हुई थी.

पोलिंग पार्टियों को ब्रीफिंग 

डिस्पैच से पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पोलिंग पार्टियों को ब्रीफ किया. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान केंद्र के अंदर किसी भी व्यक्ति के मोबाइल ले जाने पर पूर्ण रूप से रोक है, यह सभी सुनिश्चित करें. मतदान प्रारंभ करने के संबंध में जारी राज्य निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का पालन करने का निर्देश भी दिया गया.

उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने पोलिंग दल के साथ बेहतर समन्वय स्थापित रखें, ताकि आपसी संचार में किसी प्रकार की परेशानी न हो. अंत में उन्होंने मतदान कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना अब आपकी जिम्मेदारी है. ऑल द बेस्ट.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *