चतरा: JPSC परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, केंद्रों का निरीक्षण

Chatra: आगामी 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला...

Chatra: आगामी 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. इसी कड़ी में उपायुक्त कीर्ति श्री जी ने जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने चतरा कॉलेज तथा जवाहर नवोदय विद्यालय का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया.

मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परीक्षार्थियों को असुविधा न हो. साथ ही उन्होंने केंद्रों पर साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया.

Also Read: EXCLUSIVE : फर्जी बैंक गारंटी पर चल रहा था अस्पताल! TRY संस्था के सचिव पर रांची में केस दर्ज, बड़ा घोटाला उजागर होने के संकेत

शैक्षणिक गतिविधियों का भी निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने चतरा कॉलेज परिसर में नव निर्मित लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया. उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिल सके. इसके अलावा उन्होंने कॉलेज में संचालित विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा भी की.

पारदर्शिता और शांतिपूर्ण संचालन पर जोर

मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा और नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि JPSC परीक्षा जिले के लिए महत्वपूर्ण है. इसे पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है. सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ करें, ताकि अभ्यर्थियों को बेहतर और व्यवस्थित परीक्षा वातावरण मिल सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *