Click Here
Click Here
Click Here

लातेहार: चीफ जस्टिस ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन, बोले- तकनीक से बदलेगी आदिम जनजाति बच्चों की दुनिया

लातेहार: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक ने रविवार को लातेहार जिले के सुदूरवर्ती मारोमार गांव में स्मार्ट क्लास का...

स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करते चीफ जस्टिस

लातेहार: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक ने रविवार को लातेहार जिले के सुदूरवर्ती मारोमार गांव में स्मार्ट क्लास का विधिवत उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक ने कहा कि ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में डिजिटल संसाधनों की पहुंच सुनिश्चित करना समय की मांग है. उन्होंने जोर देते हुए कहा, आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र में स्मार्ट क्लास की शुरुआत शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है. डिजिटल माध्यम से पढ़ाई होने से न केवल बच्चों की समझ विकसित होगी, बल्कि उन्हें शहरों की तरह आधुनिक संसाधनों का लाभ मिल सकेगा. इससे ग्रामीण और शहरी शिक्षा के बीच की खाई कम होगी.

पीटीआर की डॉक्यूमेंट्री और वन विभाग की सराहना 

कार्यक्रम के दौरान चीफ जस्टिस ने पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के संरक्षण और वहां की जैव विविधता पर आधारित एक विशेष फिल्म भी देखी. उन्होंने प्रकृति और वन्यजीवों को बचाने की दिशा में वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की. दक्षिणी वन प्रमंडल के डीएफओ कुमार आशीष ने विभाग के विजन को साझा करते हुए कहा कि वन विभाग अब केवल वनों की रक्षा तक सीमित नहीं है. उन्होंने बताया, कौशल विकास क्षेत्र की युवतियों को सिलाई मशीन का प्रशिक्षण दिया गया है. ब्यूटीशियन कोर्स के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास जारी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *