Click Here
Click Here
Click Here

हाइवा की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सिमरिया- चतरा सड़क को जाम

Chatra: सिमरिया- चतरा मुख्य मार्ग स्थित देल्हो इंडियन गैस एजेंसी के समीप रविवार की सुबह कोल वाहन हाईवा की चपेट में आने...

मृतक फाइल फोटो

Chatra: सिमरिया- चतरा मुख्य मार्ग स्थित देल्हो इंडियन गैस एजेंसी के समीप रविवार की सुबह कोल वाहन हाईवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक सहादेव यादव 40 वर्षीय देल्हो गांव के रहने वाले थे. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सिमरिया चतरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. साथ ही मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग करने लगे. सड़क जाम से दोनो ओर वाहनों की कतार लग गयी और आवागमन ठप हो गया.

तेज रफ्तार से आ रही कोल वाहन ने लिया चपेट में

बताया जाता है कि सहादेव यादव शौच करके अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहा कोल वाहन हाइवा ने अपने चपेट में ले लिया. जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वही सुबह ट्यूशन जाने वाले बच्चे भी बाल बाल बच गये. घटना की जानकारी सबसे पहले बच्चो ने आसपास के लोगो को जानकारी दी.इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हुआ और सड़क को जाम कर दिया. इधर युवक की दर्दनाक मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण मर्माहत है.

ALSO READ : राज्यभर के अदालतों में 3.94 लाख केस हुए दर्ज, 2.88 लाख का निपटारा, चल रहे 1,05,611 केस

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *