Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में मतदान शुरू, 1.77 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोटिंग

गिरिडीहः नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रशासन ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण...

गिरिडीहः नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रशासन ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिले के तीन निकाय क्षेत्रों — गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरिया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और अधिकारियों की लगातार निगरानी जारी है.

97 भवनों में 166 बूथ, 940 कर्मियों की तैनाती

तीनों निकाय क्षेत्रों में कुल 97 भवनों में 166 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के 36 वार्डों में सबसे अधिक 137 बूथ स्थापित किए गए हैं, जबकि शेष बूथ बड़की सरिया और धनवार में बनाए गए हैं. चुनाव संपन्न कराने के लिए कुल 940 मतदान कर्मियों को लगाया गया है. इनमें गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में 685, बड़की सरिया में 75 और धनवार में 70 कर्मियों की तैनाती की गई है. सभी कर्मियों को पूर्व प्रशिक्षण देकर संबंधित बूथों पर भेजा गया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

1,77,732 मतदाता, 99 अति संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर

जिले के तीनों निकाय क्षेत्रों में कुल 1,77,732 मतदाता वोट डालेंगे. इनमें गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में 1,50,900, बड़की सरिया में 14,436 और धनवार में 12,396 मतदाता शामिल हैं. कुल 166 बूथों में से 99 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है, जिनमें से 98 बूथ नगर निगम क्षेत्र में और 1 बूथ बड़की सरिया में है. इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की गई है. निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 38 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें उड़नदस्ता और स्थैतिक निगरानी दल सक्रिय हैं. प्रशासन ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने और सहयोग करने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *