Click Here
Click Here
Click Here

नेपाल में दर्दनाक हादसा: पोखरा से काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 की मौत, 27 घायल

नेपाल: सोमवार सुबह नेपाल में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस धादिंग जिले में त्रिशूली...

नेपाल:  सोमवार सुबह नेपाल में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस धादिंग जिले में त्रिशूली नदी में गिर गई, जिससे कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. हादसा सुबह करीब 1:15 बजे बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड 3 में चरौंडी के पास चिनाधारा इलाके में हुआ.

धादिंग के जिला ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है. इनमें महिलाएं भी शामिल हैं. कुल 27 यात्री घायल हुए हैं.

मृतकों में 6 महिलाएं, 12 पुरुष शामिल

अधिकारियों के अनुसार, हादसे में 6 महिलाओं और 12 पुरुषों की मौत हुई है. 27 घायल यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें 8 महिलाएं, 18 पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है.

300 मीटर नीचे ढलान से गिरी बस

बस पृथ्वी हाईवे पर सफर कर रही थी. रात करीब 1 बजे धादिंग जिले के बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका-5 के भैसेपाटी इलाके के पास बस सड़क से उतर गई. वाहन करीब 300 मीटर नीचे ढलान से गिरकर नदी किनारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला.

रात के अंधेरे में चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद नेपाली आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव अभियान चलाया गया. अधिकारियों ने बताया कि घटना रात में होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं. जांच जारी है कि बस सड़क से कैसे फिसली और हादसे की असली वजह क्या थी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *