Click Here
Click Here
Click Here

नगर निकाय चुनाव: CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग डाला वोट, लोकतंत्र के पर्व में हुए शामिल

रांची: झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर आज राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मुख्यमंत्री अपनी पत्नी...

रांची: झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर आज राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और गांडेय विधानसभा सीट से विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची के हरमू स्थित संत कुलदीप हाई स्कूल पहुंचे.

कतार में लगकर अपनी बारी का किया इंतजार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी दोपहर के समय मतदान केंद्र पहुंचे. इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और वोट डाला. मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं.

मतदान करने की अपील

वोट डालने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए CM हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की, उन्होंने कहा, लोकतंत्र का यह महापर्व राज्य की दिशा और दशा तय करने का अवसर है. मैं झारखंड के हर नागरिक, विशेषकर युवाओं और महिलाओं से आग्रह करता हूं कि वे घर से बाहर निकलें और मजबूत झारखंड के निर्माण के लिए वोट करें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *