गढ़वा के नए एसपी आशुतोष शेखर ने किया पदभार ग्रहण, कहा जनता के साथ बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता है

Garhwa: 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष शेखर ने गढ़वा जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया. कार्यभार संभालते...

Garhwa: 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष शेखर ने गढ़वा जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया. कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं होगा और आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी.

कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश

पदभार ग्रहण के बाद एसपी ने पुलिस कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उन्होंने कहा कि पुलिसिंग की कार्यशैली में सुधार लाना और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी.

ALSO READ: झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 को मिली मंजूरी, छात्र संगठनों ने किया स्वागत

अपराधियों में खौफ, आम लोगों के प्रति संवेदनशीलता

एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए कि अपराधियों में खौफ पैदा हो, वहीं आम नागरिकों के प्रति पुलिस का व्यवहार संवेदनशील रहे.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *