Click Here
Click Here

झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 को मिली मंजूरी, छात्र संगठनों ने किया स्वागत

गिरिडीह: झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने ‘झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026’ को मंजूरी दे दी है. इस अहम फैसले के...

Jharkhand State University Bill
शिक्षा मंत्री का छात्र संगठन ने किया सम्मान

गिरिडीह: झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने ‘झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026’ को मंजूरी दे दी है.  इस अहम फैसले के बाद राज्य के शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और इसे उच्च शिक्षा में सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का किया गया सम्मान

विधेयक को मंजूरी मिलने पर झामुमो छात्र संगठन ने राज्य सरकार को बधाई दी और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का सम्मान किया. छात्र नेताओं का कहना है कि यह कानून उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक मजबूत, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. संगठन छात्र नेता अभय कुमार ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इस विधेयक के लागू होने से विश्वविद्यालयों में पढ़ाई का स्तर बेहतर होगा और छात्रों को शैक्षणिक सुविधाओं में विस्तार मिलेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा और छात्रों के अधिकारों की बेहतर तरीके से रक्षा हो सकेगी.

add1

समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित होगा विधेयक

छात्र नेताओं ने आगे कहा कि लंबे समय से विश्वविद्यालयों में कई तरह की समस्याएं बनी हुई थीं, जिन्हें दूर करने में यह विधेयक कारगर साबित होगा. उन्होंने सरकार से अपेक्षा जताई कि इस कानून को जल्द प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि इसका लाभ छात्रों तक शीघ्र पहुंच सके.

यह भी पढ़ें: गांडेय में फॉरवर्ड ब्लॉक का संघर्ष का ऐलान, जन मुद्दों पर आंदोलन की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *