Ranchi: बिहार की सत्ता संभालने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी रविवार को बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर पहुंचे. यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ बिहार के विकास और समृद्धि के संकल्प का प्रतीक भी नजर आई. देवघर एयरपोर्ट पर दोपहर 3:15 बजे उतरते ही उनके चेहरे पर बाबा के दर्शन की उत्सुकता स्पष्ट दिखी.
कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे, किया विधिवत पूजन
एयरपोर्ट पर देवघर एसडीएम रवि कुमार ने उनका औपचारिक स्वागत किया, जिसके बाद वे सड़क मार्ग से मंदिर के लिए रवाना हुए. इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. वीआईपी गेट से प्रवेश कर वे सीधे मंदिर प्रांगण और फिर गर्भगृह पहुंचे.
ALSO READ: गढ़वा के नए एसपी आशुतोष शेखर ने किया पदभार ग्रहण, कहा जनता के साथ बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता है
बाबा के दरबार में लिया विकास का संकल्प
गर्भगृह में पहुंचकर सम्राट चौधरी ने विधि-विधान से शिवलिंग पर जलार्पण किया और बिहार की प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि वे यहां केवल व्यक्तिगत कारणों से नहीं, बल्कि पूरे बिहार की खुशहाली और विकास के लिए आए हैं.
उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से बिहार समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा.
