Click Here
Click Here
Click Here

तीन मौतों के बीच मानवता शर्मसार, शवों का पोस्टमार्टम के लिए अवैध वसूली का आरोप

रांची/ चतरा: शव के पोस्टमार्टम के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है. मानवता को शर्मशार करने का यह मामला चतरा...

रांची/ चतरा: शव के पोस्टमार्टम के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है. मानवता को शर्मशार करने का यह मामला चतरा जिले के सदर अस्पताल का है. यह मामला जैसे ही डीसी के संज्ञान में आया, मामले की गंभीरता को देखते हुए चतरा एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है.

जाने क्या है पूरा मामला:

सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के अनुसार, चतरा के सदर प्रखंड के भोज्या गांव में एक तालाब में डूबने से एक मां और उसकी दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस हादसे के बाद जब शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चतरा लाया गया, तो वहां तैनात कर्मियों पर परिजनों से पैसे मांगने का आरोप लगा. परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के नाम पर उनसे पांच हजार रुपये की मांग की गई। इसमें से ढाई हजार रुपये का भुगतान मोबाइल नंबर (8709858789 – काजल कुमारी) पर ऑनलाइन माध्यम से किया भी जा चुका है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *