गुमला: बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 लोग घायल, सभी की हालत स्थिर

गुमला: जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के सीलम ढलान के पास एक सड़क हादसे में 6 लोग घायल हो गए. घायलों में...

गुमला: जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के सीलम ढलान के पास एक सड़क हादसे में 6 लोग घायल हो गए. घायलों में सरस्वती देवी (35), सुष्मिता बड़ाइक (21), गीतांजलि देवी (30), भावेश बड़ाइक (11), दशरथ नगेशिया (35) तथा ऑटो चालक जिशान (27) शामिल हैं. सभी घायल कोडरा गांव के निवासी हैं. जानकारी के अनुसार, सभी लोग कोडरा से एक ऑटो में सवार होकर मेहमानी के लिए डुमरडीह जा रहे थे. इसी दौरान सीलम ढलान के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद बोलेरो तेजी से गुमला कर फरार हो गया.टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी घायलों को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *