रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कंफर्म की शादी, ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ से फैंस को दिया खास तोहफा

Desk: लंबे समय से फैंस जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आ गया. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने...

Desk: लंबे समय से फैंस जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आ गया. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा कर दी है. पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबरें चर्चा में थीं, लेकिन अब इस पर खुद कपल ने मुहर लगा दी है.

‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ नाम क्यों?

दोनों सितारों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास पोस्ट साझा की, जिसमें अपनी शादी को ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ नाम दिया. पोस्ट में उन्होंने बताया कि यह नाम उनके फैंस ने उन्हें प्यार से दिया था.

उन्होंने लिखा कि हमारे सबसे प्यारे चाहने वालों, जब हमने कोई प्लानिंग नहीं की थी, जब हमने अपने लिए कुछ भी तय नहीं किया था, तब आप हमारे साथ थे. बहुत सारे प्यार के साथ आपने हमें एक नाम दिया. आपने हमें ‘VIROSH’ कहा.

आगे उन्होंने कहा कि आज पूरे दिल से हम अपनी इस नई शुरुआत को आपके नाम करते हैं. हम इसे नाम देना चाहते हैं ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’. इतने प्यार से हमें थामे रखने के लिए धन्यवाद. आप हमेशा हमारा हिस्सा रहेंगे. ढेर सारा प्यार और हग्स.

फैंस के लिए बनाया खास पल

यह शादी साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक मानी जा रही है. फैंस लंबे समय से इस अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे थे. कपल ने भी अपने चाहने वालों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सही समय पर यह खुशखबरी साझा की. शादी को फैंस द्वारा दिए गए नाम से जोड़कर उन्होंने इसे और भी खास बना दिया है, जिससे प्रशंसकों का जुड़ाव और गहरा हो गया है.

लंबे समय से कर रहे थे एक-दूसरे को डेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा. अक्टूबर 2025 में दोनों की सगाई की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद से ही शादी की अटकलें तेज हो गई थीं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी समारोह उदयपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे. इसके बाद हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें कई सेलेब्स के शामिल होने की संभावना है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *