Click Here
Click Here
Click Here

MTV Splitsvilla 16 को मिला पहला ‘Ideal Match’, इस वीकेंड अंजली हुई बाहर

Desk: रियलिटी शो MTV Splitsvilla 16 इन दिनों अपनी थीम “प्यार या पैसा” के साथ जबरदस्त चर्चा में है. हाई-वोल्टेज ड्रामा, बदलते...

Desk: रियलिटी शो MTV Splitsvilla 16 इन दिनों अपनी थीम “प्यार या पैसा” के साथ जबरदस्त चर्चा में है. हाई-वोल्टेज ड्रामा, बदलते गठबंधन और बढ़ते रोमांस ने दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है. शो को होस्ट कर रहे हैं सनी लियोन और करण कुंद्रा, जो हर एपिसोड में नया ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं.

इस सीजन में उर्फी जावेद और निया शर्मा ‘शरारत करने वालों’ की भूमिका में नजर आ रही हैं, जो जोड़ियों के बीच तकरार और सस्पेंस को और तेज कर रही हैं.

पहला ‘आइडियल मैच’ बना चर्चा का विषय

कैसीनो-थीम वाले बीच सेटअप में दिखाए गए 21वें एपिसोड में आखिरकार शो को अपना पहला ‘आइडियल मैच’ मिल गया. तमाम अटकलों को खत्म करते हुए ओरेकल ने आकांक्षा चौधरी और गौरेश गुजराल को सीजन का पहला ‘आदर्श जोड़ा’ घोषित किया.

इस खिताब के साथ दोनों को एलिमिनेशन से इम्युनिटी मिली. साथ ही, डेंजर जोन में खड़े किसी एक प्रतियोगी को बाहर करने की विशेष शक्ति भी दी गई.

दोनों ‘लव डेन’ में समय बिताने वाले पहले कपल बने, जहां उन्होंने एक-दूसरे को और करीब से जाना. हालांकि, अपने पिछले रिश्तों—योगेश और ज़लक—को लेकर की गई कुछ तीखी टिप्पणियों से पैसा विला में हलचल भी मच गई.

इस वीकेंड किसका टूटा सफर?

जहां एक जोड़ी के लिए यह एपिसोड ताकत और सुरक्षा लेकर आया, वहीं दूसरी जोड़ी के लिए यह अंत साबित हुआ. रॉन करियप्पा और अंजली श्मक डेंजर जोन में पहुंचे और उन्हें एलिमिनेशन का सामना करना पड़ा.

ट्विस्ट तब आया जब आकांक्षा और गौरेश ने अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए अंजली को शो से बाहर कर दिया. इस फैसले के बाद रॉन को गेम में वापसी का मौका मिल गया.

ड्रामा और इमोशंस से भरे इस एपिसोड ने साफ कर दिया कि इस सीजन में रिश्ते और रणनीति दोनों ही जीत की चाबी हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *