Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

टेंडर घोटाला के आरोपी इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता ने ED कोर्ट में किया सरेंडर 

रांची: ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले के आरोपी इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता ने सोमवार को रांची स्थित PMLA की...

रांची: ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले के आरोपी इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता ने सोमवार को रांची स्थित PMLA की विशेष अदालत में सरेंडर किया. सरेंडर के बाद कोर्ट ने इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता को जमानत दे दी है. अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके, पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता की याचिका मंजूर की.

14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में प्रमोद कुमार सहित 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है. इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों के विरुद्ध समन जारी कर दिया है. मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे जारी है. चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब तक कई आरोपियों ने सरेंडर किया है और उन्हें बेल मिल गई है.

Also Read: उत्पाद सिपाही परीक्षा धांधली केस के 60 से ज्यादा आरोपियों की बेल पर हुई सुनवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *