Click Here
Click Here
Click Here

EXCLUSIVE: शिक्षण संस्थानों और छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों की झारखंड पुलिस करेगी समीक्षा

SAURAV SINGH RANCHI: राज्य अलग अलग में स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानों और छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों की झारखंड पुलिस समीक्षा करेगी....

SAURAV SINGH

RANCHI: राज्य अलग अलग में स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानों और छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों की झारखंड पुलिस समीक्षा करेगी. यह समीक्षा झारखंड में आने वाले समय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं का सफल आयोजन के लिए किया जा रहा है. परीक्षा में किसी तरह का धांधली नहीं इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. इस संबंध में डीजीपी राज्य के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी के साथ इसको लेकर आगामी 22 अप्रैल को समीक्षा बैठक भी करेंगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इस समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी

– नीट (यूजी) परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेना.

– पूर्व में आयोजित नीट, जेईई, जेएससीसी और अन्य परीक्षाओं से संबंधित दर्ज किए गए लंबित कांडों की वर्तमान स्थिति.

– विभिन्न शिक्षण संस्थानों और विद्यार्थियों के खिलाफ दर्ज लंबित मामलों की समीक्षा.

परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों और लंबित मामलों का मांगा गया पूरा ब्योरा

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है, कि पिछली परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों या अन्य कारणों से दर्ज मुकदमों की जानकारी एक निर्धारित प्रारूप में देनी होगी.जिनमें थाना, कांड संख्या, संबंधित धारा और तारीख अपराध की प्रकृति, अभियुक्तों की संख्या और उनकी गिरफ्तारी या जमानत की स्थिति और मामला अब तक लंबित रहने का ठोस कारण शामिल है. डीजीपी कार्यालय न सभी जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया है, कि वे वांछित रिपोर्ट 20 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध करा दें.साथ ही,सभी अधिकारियों को 22 अप्रैल की बैठक में पूरी तैयारी के साथ समय पर उपस्थित रहने को कहा गया है.

ALSO READ: IND vs SA: 22 साल की उम्र में शतक जैसा रिकॉर्ड! शेफाली वर्मा बनीं सबसे युवा 100 T20I खिलाड़ी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *