झारखंड में मौसम का डबल अटैक: कहीं लू का रेड अलर्ट, तो कहीं आंधी-तूफान की चेतावनी, 43°C के साथ डालटनगंज सबसे गर्म

Ranchi: झारखंड में जेठ जैसी तपिश ने अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. राज्य में सूर्य देवता ने तेवर...

Ranchi: झारखंड में जेठ जैसी तपिश ने अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. राज्य में सूर्य देवता ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड इस समय दोहरे संकट से जूझ रहा है. एक तरफ प्रचंड लू का कहर है, तो दूसरी तरफ आंधी और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है.

लू की चपेट में कई जिले, पारा 43 के पार

मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है. विशेषकर गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा और कोल्हान प्रमंडल (पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला) के इलाकों में लू चलने की आशंका है. पिछले 24 घंटों में डालटनगंज 43.0 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा. इसके बाद सरायकेला में 41.4 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया.

Also Read: गुमला पुलिस की कार्यशैली पर HC ने जताई नाराजगी, कहा- दो सप्ताह में ठोस नतीजा नहीं आया तो केस CBI को सौंप देंगे

संताल परगना में आंधी और वज्रपात का खतरा

मौसम का दूसरा मिजाज उत्तर-पूर्वी झारखंड में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है.

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

• रांची . 38.8 डिग्री सेल्सियस

• जमशेदपुर . 41.2 डिग्री सेल्सियस

• डालटनगंज . 43.0 डिग्री सेल्सियस

• बोकारो . 39.5 डिग्री सेल्सियस

• चाईबासा . 39.8 डिग्री सेल्सियस

• खूंटी . 37.3 डिग्री सेल्सियस

• लोहरदगा . 37.3 डिग्री सेल्सियस

• लातेहार . 33.5 डिग्री सेल्सियस

• सरायकेला . 41.4 डिग्री सेल्सियस

• पाकुड़ . 37.5 डिग्री सेल्सियस

• गुमला . 38.1 डिग्री सेल्सियस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *