Click Here
Click Here
Click Here

गुमला पुलिस की कार्यशैली पर HC ने जताई नाराजगी, कहा- दो सप्ताह में ठोस नतीजा नहीं आया तो केस CBI को सौंप देंगे

Ranchi: गुमला जिले की आठ साल से लापता बच्ची की मां द्वारा दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई....

Ranchi: गुमला जिले की आठ साल से लापता बच्ची की मां द्वारा दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए मौखिक रूप से कहा कि अगर अगले दो सप्ताह में पुलिस की जांच में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला, तो इस मामले की जांच CBI को सौंप दी जाएगी.

DGP की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी

इस केस की सुनवाई के दौरान DGP वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के समक्ष उपस्थित रहीं और उन्होंने पुलिस की अब तक की जांच से कोर्ट को अवगत कराया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: झारखंड के नगर निकायों में खजाने की आस: निजी और सरकारी संपत्तियों से 255 करोड़ वसूलने का लक्ष्य, एक लाख से अधिक आवेदन पेंडिंग

2018 में दायर हेबियस कॉर्पस याचिका

यह मामला गुमला जिले की छह वर्षीय बच्ची से जुड़ा है, जिसकी मां ने सितंबर 2018 में हेबियस कॉर्पस याचिका दायर की थी.

नई SIT गठित, तलाश जारी

अब तक की सुनवाई में पुलिस ने यह जानकारी दी है कि मामले में अनुसंधान के लिए नई SIT बनाई गई है. SIT दिल्ली जाकर अपहृत बच्ची की जानकारी जुटाने की कोशिश कर चुकी है और उसकी फोटो विभिन्न जगहों पर अपलोड करवाई गई है. हालांकि अभी तक बच्ची बरामद नहीं हुई है और तलाश जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *