ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस में वामिका गब्बी ने ढाया कहर, फैंस हुए दीवाने

NEWS DESK: बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में उनके...

NEWS DESK: बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहना मिल रही है,वहीं अक्षय कुमार के साथ उनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इसी बीच वामिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में वह ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं. अपने लुक को उन्होंने हल्के मेकअप और सिल्वर ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है, जबकि खुले बाल उनके अंदाज को और आकर्षक बना रहे हैं.

फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर लुटा रहे प्यार

तस्वीरें शेयर करते हुए वामिका ने कैप्शन में लिखा, “प्रेमी साथे चोखे चोखे कोठा बोलबे?अपने नजदीकी सिनेमाघरों में ‘भूत बंगला’ देखें” फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स के जरिए उनकी तारीफ कर रहे हैं.

इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

फोटोज में वामिका अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं, जहां उनकी अदाएं और कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा है. उनका यह स्टनिंग लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘भूत बंगला’ के बाद वामिका गब्बी ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’, ‘टिकी टाका’, ‘पति पत्नी और वो 2’ और ‘कुकू की कुंडली’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी. इसके अलावा उनके पास ‘G2’ और ‘जिनी’ जैसे प्रोजेक्ट्स भी हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *