सिमडेगा में ट्रक और बाइक की भिड़ंत,  दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

  Simdega: सदर थाना क्षेत्र के अरानी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक और मालवाहक ट्रक...

 

Simdega: सदर थाना क्षेत्र के अरानी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक और मालवाहक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार दो युवक, सोनल एक्का और सलीम, गंभीर रूप से घायल हो गए.

सिमडेगा से कोलेबिरा जा रहे थे दोनों युवक

मिली जानकारी के अनुसार सोनल एक्का अपने दोस्त सलीम के साथ बाइक पर सिमडेगा से कोलेबिरा की ओर जा रहा था. इसी दौरान अरानी के समीप रांची की दिशा से आ रही एक मालवाहक ट्रक से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए.

घायलों को तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था की और दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Also Read: चक्रधरपुर में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा ब्राह्मण समाज, पूजा-अर्चना कर लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प

हादसे के कारण लगा लंबा जाम

दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाकर यातायात सामान्य कराया.

तेज रफ्तार को बताया हादसे की वजह

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रक चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *