पाकुड़ दौरे पर राजेश ठाकुर का हमला. बंगाल में कांग्रेस मजबूत, केंद्र पर साधा निशाना

Pakur: कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर पाकुड़ परिसदन पहुंचे. जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बंगाल चुनाव में कांग्रेस अच्छा...

कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर
कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर

Pakur: कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर पाकुड़ परिसदन पहुंचे. जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बंगाल चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है.

बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी

उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग भ्रष्टाचार से ऊब चुके हैं. चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद कुछ नहीं होता. इस दौरान उन्होंने टीएमसी सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि बंगाल के लोग राज्य सरकार से भी नाराज हैं.

केंद्र और राज्य पर आरोप

राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर बंगाल में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं, जिससे वहां के लोगों में नाराजगी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनसभाओं में लोगों का जनसैलाब उमड़ रहा है.

Also Read: झारखंड में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग का येलो अलर्ट, लू से बचाव के निर्देश जारी

सीटों पर दावा और नेतृत्व की तारीफ

उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद की 22 सीटों पर कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी. साथ ही कहा कि अधीर रंजन चौधरी एक कद्दावर नेता हैं और वे भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं.

महिला आरक्षण बिल पर हमला

इस दौरान राजेश ठाकुर ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष के सांसदों को साथ लेकर काम करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव को देखते हुए लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *