Palamu: छतरपुर थाना क्षेत्र के तेलाड़ी मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर करण कुमार की मौत हो गई. वह अपने चचेरे भाई के साथ टेम्पो से छतरपुर बाजार जा रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.
गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल में किया गया रेफर
हादसे में गंभीर रूप से घायल करण को स्थानीय लोगों की मदद से छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ALSO READ: रात में सरकारी दफ्तर में घुसा गजराज ! चांडिल में मचा हड़कंप
पुलिस जांच में जुटी, गांव में शोक का माहौल
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
