Click Here
Click Here
Click Here

रात में सरकारी दफ्तर में घुसा गजराज ! चांडिल में मचा हड़कंप

Saraikela:दलमा वन्य राणी आश्रयणी क्षेत्र से निकलकर हाथियों का झुंड भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर...

Saraikela:दलमा वन्य राणी आश्रयणी क्षेत्र से निकलकर हाथियों का झुंड भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहा है. इसी कड़ी में रविवार देर रात एक विशाल टस्कर गजराज चांडिल अनुमंडल परिसर में घुस गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे गजराज जंगल से निकलकर सीधे अनुमंडल परिसर में दाखिल हुआ और काफी देर तक वहां विचरण करता रहा. गजराज की मौजूदगी से ड्यूटी पर तैनात कर्मियों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई.करीब आधे घंटे तक परिसर में घूमने के बाद गजराज को मशाल और पटाखों की मदद से जंगल की ओर खदेड़ा गया. इसके बाद वह पूर्ण गांगुडीह जंगल की ओर लौट गया.राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ.

वन विभाग ने की लोगों से अपील

स्थानीय लोगों और वनकर्मियों के अनुसार, दलमा और आसपास के जंगलों में पानी और भोजन की कमी के कारण जंगली हाथी लगातार रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं. ईचागढ़, चांडिल, नीमडीह और कुकड़ू प्रखंड में पिछले एक सप्ताह से हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है.वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथी दिखने पर शोर न मचाएं, भीड़ न लगाएं और तुरंत विभाग को सूचना दें. साथ ही रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह भी दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *