Click Here
Click Here
Click Here

मिशन 2029 की तैयारी: झारखंड BJP एक्शन मोड में, प्रदेश कार्यालय के लिए साप्ताहिक ड्यूटी रोस्टर जारी

Ranchi: झारखंड भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा कदम...

Ranchi: झारखंड भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के मार्गदर्शन में अब प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों के बैठने का दिनवार शेड्यूल जारी किया गया है.

नई व्यवस्था लागू

प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद द्वारा जारी यह नई व्यवस्था 20 अप्रैल से प्रभावी हो गई है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि राज्य के किसी भी कोने से आने वाले कार्यकर्ता या आम जनता को कभी भी खाली हाथ न लौटना पड़े.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

हर दिन मौजूद रहेगी टीम

नई व्यवस्था के तहत हर दिन उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्रियों की एक समर्पित टीम प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेगी, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके.

Also Read: झारखंड: महिला अपराध से जुड़े 6989 मामले दर्ज

साप्ताहिक ड्यूटी रोस्टर

• सोमवार . राकेश प्रसाद (उपाध्यक्ष), गणेश मिश्रा (महामंत्री), दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, कृष्णा महतो

• मंगलवार . नीलकंठ सिंह मुंडा (उपाध्यक्ष), गणेश मिश्रा (महामंत्री), दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, कृष्णा महतो

• बुधवार . आभा महतो, मुनेश्वर साहू, अमर कुमार बाउरी (महामंत्री), अमित सिंह, मनीर उरांव

• गुरुवार . बालमुकुन्द सहाय (उपाध्यक्ष), अमर कुमार बाउरी (महामंत्री), सरोज सिंह, सुनिता सिंह, अमरदीप यादव

• शुक्रवार . भानू प्रताप शाही (उपाध्यक्ष), मनोज सिंह (महामंत्री), सरोज सिंह, सुनिता सिंह, अमरदीप यादव

• शनिवार . डॉ. प्रदीप वर्मा (उपाध्यक्ष), मनोज सिंह (महामंत्री), अमित सिंह, मनीर उरांव, शालिनी बैसखियार

• रविवार . सुनील सोरेन, गीता कोड़ा (उपाध्यक्ष), गणेश मिश्रा (महामंत्री)

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *