Click Here
Click Here
Click Here

‘धुरंधर 3’ पर बड़ा अपडेट,राकेश बेदी ने बताया क्यों नहीं बनेगा तीसरा पार्ट

NEWS DESK: आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब दर्शक इसके तीसरे पार्ट ‘धुरंधर 3’...

NEWS DESK: आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब दर्शक इसके तीसरे पार्ट ‘धुरंधर 3’ का इंतजार कर रहे हैं.हालांकि,फिल्म में ‘जमील जमाली’ का किरदार निभाने वाले सीनियर एक्टर राकेश बेदी ने इसको लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि फिलहाल तीसरे पार्ट की संभावना काफी कम नजर आ रही है,क्योंकि कहानी अपने मुकाम पर पूरी हो चुकी है.

तीसरे पार्ट पर क्या बोले राकेश बेदी?
एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने बताया कि फिल्म की कहानी जिस तरह खत्म हुई है,उसके आगे इसे बढ़ाना आसान नहीं है. उन्होंने कहा कि कहानी के अंत में जासूस (रणवीर सिंह) अपने देश लौट जाता है, जिससे कहानी वहीं पूरी हो जाती है. इसलिए अभी ‘धुरंधर 3’ बनने की संभावना नहीं दिखती है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

हालांकि,उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ‘धुरंधर’ एक बड़ी फ्रेंचाइजी बन चुकी है. ऐसे में भविष्य में नई कहानी और अलग कलाकारों के साथ इसे फिर से बनाया जा सकता है.

‘जमील जमाली’ बना सरप्राइज फैक्टर
राकेश बेदी का किरदार ‘जमील जमाली’ दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित हुआ है.उन्होंने बताया कि टीम को पहले से अंदाजा था कि यह किरदार दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनेगा.पहले पार्ट की सफलता के बाद दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं,और यही उत्साह दूसरे पार्ट में भी देखने को मिला है.

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई
‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है.दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है.दिसंबर 2025 में रिलीज हुई पहली फिल्म ने करीब 1300 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था.वहीं,मार्च 2026 में आई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म अब तक 1700 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *