Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को लेकर एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए कई निर्देश

  SIMDEGA: जिले में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था के मद्देनजर सिमडेगा एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक...

 

SIMDEGA: जिले में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था के मद्देनजर सिमडेगा एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई. जिसमें सभी थानों के केस रिव्यू और अनुसंधान की बारीकियों को सुदृढ़ बनाने तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

मजबूत अनुसंधान पर दिया गया जोर

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

एसपी ने कहा कि किसी केस में अनुसंधान जितना अच्छा होगा, केस डायरी भी उतनी ही मजबूत बनेगी. केस डायरी मजबूत होने पर अपराधी को सजा भी जल्द मिलती है. इस दौरान सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान और केस डायरी लेखन की बारीकियों की जानकारी दी गई.

पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए प्रशिक्षण

एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अनुसंधान प्रशिक्षण भी दिया गया. इसमें केस लिखने और जांच की तकनीकी बारीकियों को समझाया गया ताकि अनुसंधान में किसी प्रकार की कमी न रहे.

Also Read: टेम्पो पलटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

लंबित कांडों की समीक्षा

क्राइम मीटिंग के दौरान सभी थानों के लंबित कांडों की समीक्षा की गई और अनुसंधान को गति देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए. साथ ही अपराध नियंत्रण, नक्सल नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

एलआरपी और यातायात व्यवस्था पर निर्देश

एसपी ने क्षेत्र में एलआरपी अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए. इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भी सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *