RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में डेंटल छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और मासूमों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया.इससे पहले जयपाल सिंह स्टेडियम से एसएसपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया. इस दौरान बेटियों के लिए सुरक्षित वातावरण और दोषियों को मृत्युदंड के नारे भी लगाए गए.भाजपा नेताओं ने दोटूक शब्दों में कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था वेंटिलेटर पर है और अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है. उन्होंने मांग किया कि मामले की सुनवाई स्पीडी ट्रायल के जरिए हो ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी के फंदे तक पहुंचाया जा सके.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड: विकास की रेस में कोई सुपरफास्ट तो कोई जीरो पर आउट!
न्याय प्रक्रिया में नहीं होगी कोताही
प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया गया है कि पुलिस इस मामले को अत्यंत संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ देख रही है.मामले की जांच निष्पक्ष और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
