Palamu: जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सिरमा गांव के रहने वाले बिट्टू कुमार राम के पुत्र अंश कुमार का ऑपरेशन होना था. इस मासूम बच्चे को एक यूनिट रक्त की बेहद जरूरत थी, लेकिन परिवार काफी कोशिशों के बाद भी खून का इंतजाम नहीं कर पा रहा था.
मां ने पुलिस से लगाई गुहार
बच्चे की मां ने मदद की उम्मीद में पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे से संपर्क किया और अपनी स्थिति बताई. मामला पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के संज्ञान में आते ही उन्होंने तुरंत मदद के निर्देश दिए.
इसे पढ़ें: झारखंड से सटे जशपुर के रतनपहली जंगल में विमान हादसा, पेड़ से टकराकर क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट
पुलिसकर्मी ने किया रक्तदान
एसपी के आदेश पर बिना समय गंवाए आरएसआई-1 कार्यालय में तैनात आरक्षी विवेक पांडे ब्लड बैंक पहुंचे और अपना रक्तदान किया. विवेक पांडे के इस सहयोग से बच्चे का ऑपरेशन सफल रहा और अब उसकी जान खतरे से बाहर है. पुलिस की इस मानवीय पहल की हर तरफ सराहना हो रही है.
