परिवहन विभाग में फेरबदल: 6 जिलों के डीटीओ बदले, गढ़वा से धीरज प्रकाश हुए विरमित

Ranchi: राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने छह जिला परिवहन पदाधिकारियों (डीटीओ) के तबादले का आदेश जारी कर दिया है. इन अधिकारियों...

Jharkhand: Major reshuffle in the Drinking Water and Sanitation Department, several executive and assistant engineers transferred

Ranchi: राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने छह जिला परिवहन पदाधिकारियों (डीटीओ) के तबादले का आदेश जारी कर दिया है.

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक शंकर चार्य समाद को सरायकेला-खरसावां से हटाकर गढ़वा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उनकी जगह गोपी उरांव को सरायकेला-खरसावां का नया डीटीओ बनाया गया है.

इसके अलावा, कंकन कुमारी दुग्गालिया को गोड्डा से स्थानांतरित कर हजारीबाग भेजा गया है, और संतोष कुमार चौधरी अब हजारीबाग की बजाय गोड्डा की कमान संभालेंगे.

पूर्वी सिंहभूम से दिलीप कुमार को चतरा और चतरा से महेश्वरी प्रसाद यादव को पूर्वी सिंहभूम का नया जिला परिवहन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

Also Read:  प्रशासनिक अमले के लिए आज का दिन बेहद अहम, निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, JPSC गड़बड़ी मामले में पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते से CID की पूछताछ

धीरज प्रकाश हुए विरमित

गढ़वा के डीटीओ रहे धीरज प्रकाश को उनके मूल विभाग यानी कार्मिक विभाग में वापस भेज दिया गया है. अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यभार को संभालने के निर्देश दिए गए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *