Click Here
Click Here

JAMSHEDPUR: बहरागोड़ा में मिला 227 KG का विशालकाय बम निष्क्रिय, सेना की टीम ने स्वर्णरेखा तट पर किया सफल ऑपरेशन डिफ्यूज

JAMSHEDPUR: जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से बना हुआ डर का माहौल आखिरकार बुधवार समाप्त हो गया है. पानीपड़ा-नागुड़साई...

JAMSHEDPUR: जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से बना हुआ डर का माहौल आखिरकार बुधवार समाप्त हो गया है. पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र के पास स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिले 227 किलोग्राम वजनी विशालकाय बम को भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया.

छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

स्वर्णरेखा नदी के किनारे इस शक्तिशाली बम के मिलने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था.बम की विशालता और उसकी संभावित विनाशकारी क्षमता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और भारतीय सेना को इसकी सूचना दी.सेना के आगमन के साथ ही पूरे पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया.

नदी की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया और ग्रामीणों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई.पूरे क्षेत्र को अस्थायी छावनी में बदल दिया गया था ताकि ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि न हो.

TWITTER LINK:- https://x.com/newswave31/status/2046837811295502488?s=48

दो दिनों तक चला तकनीकी निरीक्षण

सेना की विशेषज्ञ टीम ने इस ऑपरेशन को बेहद सावधानी और धैर्य के साथ अंजाम दिया..बम को सीधे तौर पर छूने या हिलाने के बजाय, विशेषज्ञों ने दो दिनों तक इसका तकनीकी निरीक्षण किया. टीम ने सबसे पहले बम की जंग लगी स्थिति और उसके ‘फ्यूज’ तंत्र की जांच की.

ALSO READ: ACB FIR नंबर 11/2025 के आरोपी IAS विनय चौबे की बेल पर कल सुनवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *