Ranchi : रांची शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए प्रशासन ने आज से सख्त अभियान शुरू कर दिया है. रांची नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, जिला प्रशासन, एनएचएआई और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने सड़कों पर उतरकर हालात का जायजा लिया और तुरंत एक्शन प्लान तैयार किया. कचहरी रोड से लेकर रातु रोड चौक तक अधिकारियों ने खुद निरीक्षण किया और जाम के असली कारणों को पहचाना. इस दौरान साफ कर दिया गया कि अब लापरवाही और मनमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी.
यह भी पढ़ें : स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस सख्त, वैन-ऑटो के लिए जारी हुए कड़े निर्देश, रांची पुलिस चलाएगी जागरूकता अभियान
ऑटो वालों की मनमानी पर लगेगा ब्रेक
शहर में ऑटो चालकों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. जबरन बैठाना, ज्यादा किराया वसूलने जैसी शिकायतें प्रशासन को मिली थी. मौके पर जांच के बाद अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा करते पकड़े गए तो सीधे कार्रवाई होगी. लोगों से भी कहा गया है कि दबाव में आकर ऑटो में न बैठें.
बिजली खंभे हटेंगे, सड़कें होंगी साफ
जहां-जहां बिजली के खंभे ट्रैफिक में बाधा बन रहे हैं, उन्हें जल्द हटाने का आदेश दिया गया है ताकि सड़कें चौड़ी और साफ रहे.
वेजिटेबल मार्केट के पास बनेगी चौड़ी सड़क
नागा बाबा खटाल के पास सड़क को डबल लेन करने की तैयारी है. साथ ही मार्केट की बाउंड्री को पीछे किया जाएगा, जिससे जाम कम होगा.
यह भी पढ़ें : संघर्ष की स्याही से लिखी सफलता की दास्तां : सेल्समैन के बेटे ने जैक बोर्ड में गाड़ा झंडा, बना स्टेट टॉपर
ऑटो पार्किंग में खत्म होगी वसूली का खेल
ऑटो पार्किंग को लेकर साफ निर्देश दिया गया है कि केवल अधिकृत रसीद ही मान्य होगी. दिनभर में एक बार ही फीस देना होगा, किसी भी दलाल को पैसा न देने की हिदायत दी गयी
रातु रोड चौक पर होगा बड़ा बदलाव
रातु रोड चौक को जाम से राहत देने के लिए दुकानों को हटाकर ‘लेफ्ट फ्री’ किया जाएगा. साथ ही फ्लाईओवर के नीचे गोलचक्कर बनाने की योजना भी तैयार हो रही है.

नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी मिली तो तुरंत चालान
ट्रैफिक पुलिस ने साफ कर दिया है कि जहां नो पार्किंग है, वहां गाड़ी खड़ी की तो मौके पर ही चालान कटेगा.
यह भी पढ़ें : 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संत पात्रिक स्कूल का खिलेश साहू बना जिला टॉपर
सड़क किनारे अतिक्रमण पर सख्ती
फल, सब्जी या अन्य सामान बेचकर सड़क घेरने वालों पर लगातार अभियान चलेगा. जरूरत पड़ने पर सामान भी जब्त किया जाएगा.
महिलाओं के लिए आएगा पिंक ऑटो
महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस रूट पर पिंक ऑटो चलाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है.
शिकायत के लिए नंबर जारी
अगर कहीं अवैध वसूली या गड़बड़ी दिखे तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1800 570 1235 पर शिकायत करें.
